शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश

गोकशी के बारे में सोचने वालों के लिए खोल दिए जाएंगे जहन्नुम के द्वार :योगी आदित्यनाथ

WhatsApp X Telegram
गोकशी के बारे में सोचने वालों के लिए खोल दिए जाएंगे जहन्नुम के द्वार :योगी आदित्यनाथ

आंवला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में आज शुक्रवार को आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के महाराज दिलीप ने गो माता को शेर के मुंह से छुड़ाया था। ऐसे धर्मात्माओं ने भारत माता की धरती पर जन्म लिया है।

बरेली के फरीदपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में अल्पसंख्यकों को खाने-पीने की स्वतंत्रता देने की बात कही है। दरअसल, अल्पसंख्यक समाज को गोमांस पसंद है,लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। हम गोमाता की रक्षा के लिए जान भी देंगे। गोकशी तो दूर की बात, प्रदेश में कोई इसके बारे में सोचेगा भी तो उसके लिए जहन्नुम के द्वार खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के तीसरे चरण में आपको मतदान करना है। हर भारतवासी के लिए लोकतंत्र का पर्व गौरव का क्षण होता है। यह पर्व अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार देता है। अगर सरकार गलत काम करती है तो उसे सत्ता से हटाने की ताकत जनता के पास है। कोई अच्छा काम करता है तो उसे सत्ता सौंपने का काम भी जनता करती है। इसलिए इसमें भागीदार बनना है।

विपश्च पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए ही नहीं। जब रामलला का दिव्य, भव्य और नव्य मंदिर बन गया तो कहते हैं राम सबके हैं। यह इनका दोहरा चरित्र है। ऐसे ही चुनाव के समय आप इनके माई-बाप हैं और चुनाव खत्म होते ही यह आपको पहचानेंगे भी नहीं। सपा, बसपा और कांग्रेस का काम झूठ बोलना है।

सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की भट्ठी है। उसने इस भट्ठी को सुलगाया है और आज वही इसमें जल रहा है। पाकिस्तान कांग्रेस के लोगों की तारीफ कर रहा है। पुलवामा में जवानों की शहादत पर खुशी मनाने वाले लोग कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं। वे राहुल गांधी को समर्थन देने की बात कह रहे हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
↑