गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश

फिर हुआ लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसा

WhatsApp X Telegram
फिर हुआ लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसा

उत्तर प्रदेश में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर थाना बेटा मुजावर क्षेत्र में बुधवार सुबह 4:00 बजे 30 सवारियां लेकर हरियाणा से लखनऊ जा रही मिनी बस ग्राम गोरिया कला के निकट खड़े कंटेनर में पीछे से जा टकराई | इसी दौरान आगरा की ओर से आ रही एक कार मिनी बस में पीछे से टकरा गई | हादसे में 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए | यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर सीएससी में भर्ती कराया |

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं अन्य गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है |

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त वाहनों के चलते एक्सप्रेसवे काफी देर तक यातायात से प्रभावित रहा | हरियाणा से एक मिनी बस लगभग 30 सवारियां लेकर लखनऊ के लिए निकली थी | आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरिया कला के निकट सुबह 4:00 बजे एक्सप्रेस वे पर खड़े कंटेनर में जा टकराई और उसके पीछे आ रही एक तेज रफ्तार कार मिनी ट्रक में टकराई | कार सवार बाल-बाल बच गए |

 

 

 

विज्ञापन
↑