गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश

दीपावली से पूर्व हस्तशिल्प कला कारीगरों की योगी ने की प्रशंसा

WhatsApp X Telegram
दीपावली से पूर्व हस्तशिल्प कला कारीगरों की योगी ने की प्रशंसा

आगामी 14 नवंबर को पड़ने वाले त्यौहार दिवाली के अवसर अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्प कला कारीगरों की प्रशंसा करते हुए कि प्रदेश के सभी जनपद अपनी हस्तशिल्प कला के लिए सम्पूर्ण दुनिया में प्रसिद्ध हैं |

बताते चलें कि मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ की जरदोजी हो या कढ़ाई, या फिर गोरखपुर का टेराकोटा या बनारस की रेशमी साड़ी अथवा सभी अपनी अपनी नायाब कारीगरी से लोगों का मन मोह लेते हैं | सीएम योगी ने कहा कि आइए, इस दीपावली में अपने सम्बन्धियों का मन इन्हीं स्थानीय शिल्प की भेंट से मोह लें | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दीपावली लोकल के वोकल का संदेश दिया है |

मुख्यमंत्री ने इस दीपावली पर स्थानीय वस्तुओं और स्थानीय उत्पादों का उपभोग करने पर अधिक बल दिया है | उन्होंने कहा कि हमारे आसपास बनी हुई चीज़ें कला और महत्व दोनों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हैं | इसलिए लोकल में बने हुए सामान में हमें बढ़कर योगदान देना चाहिए |

विज्ञापन
↑