गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
क्राइम

बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी सहित तीन पर गैंगस्टर एक्ट

WhatsApp X Telegram
बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी सहित तीन पर गैंगस्टर एक्ट

 

जेल की सलाखों के पीछे बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते जहाँ मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी पर केस दर्ज किया है वहीँ मुख्तार के दोनों सालों- सरजील रजा और अनवर शहजाद पर भी सदर कोतवाली थाने में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कर लिया है |

विज्ञापन

बताते चलें कि मुख्तार की पत्नी आफसा पर वर्ष 2019 में सदर कोतवाली क्षेत्र के छावनी लाइन और बबेड़ी इलाके में कुर्क जमीन को अवैध तरीके से कब्जा करने का केस दर्ज है ,जबकि मुख्तार अंसारी के साले सरजील रजा और अनवर शहजाद पर वर्ष 2019 में फर्जी दस्तावेजों पर सरकारी ठेका हासिल करने के आरोप में केस दर्ज है |

इसके अलावा मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी पर सरकारी धन के गबन के आरोप में वर्ष 2016 में भी केस दर्ज है |

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. ओ.पी सिंह ने बताया कि मुख्तार अंसारी की पत्नी और दो सालों के खिलाफ पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई अमल में लाई गई है | इसमें मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और उसके साले सरजील रजा और अनवर शहजाद को नामजद किया है| उन्होंने कहा कि यह सभी लोग मुख्तार के साथ मिलकर संगठित आपराधिक गिरोह के रूप में अपराध करते है |उनके मुताबिक शहर कोतवाली के छावनी लाइन स्थित भूमि गाटा संख्या 162 जो कि गाजीपुर के जिलाधिकारी (डीएम) के आदेशों के अनुसार कुर्क शुदा जमीन है, इन लोगों ने उस पर अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है| इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली मौजा बवेरी में भूमि आराजी नंबर 598 कुर्क शुदा जमीन पर अवैध कब्जा किया है|

विज्ञापन
↑