गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश

अब कम हो रहा है कोरोना संक्रमण का प्रभाव

WhatsApp X Telegram
अब कम हो रहा है कोरोना संक्रमण का प्रभाव
Vijayawada: An Indian national stranded in Kuwait stands as airport officials check her documents, after being airlifted under the 'Vande Bharat Mission', in Vijayawada, Thursday, May 21, 2020. (PTI Photo)(PTI21-05-2020_000236A)

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था | उत्तर प्रदेश में जिस तरह से कोरोना संक्रमण ने अपने पैर पसारना शुरूकिए थे उससे प्रदेश में मौतों के आंकड़ों ने सबको परेशानी में डाल दिया था| लोगों में एक दहशत थी | किसी ने अपने भाई को खो दिया था, किसी ने अपने माता पिता तो किसी ने अपनी मां और भाई बहन को खोया था | लाशों का भयानक दृश्य सारी दुनिया ने अपनी आँखों से देखा था |कहीं लाशों को जलने के लिए लकड़ी नहीं थी तो कहीं लाश को दफन करने वालों की कमी थी | और कहीं लाशों को नदियों में बहता हुआ देखा गया तो कहीं मानवता का लबादा तार तार होते हुए देखा गया | इस कोरोना वायरस ने लोगों को ऐसा दर्द दिया है जिसे भूल पाना संभव नहीं |

बहरहाल उत्तर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या अब कम होती नजर आ रही है | यही नहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी यह आंकड़े बहुत तेजी से बदल रहे हैं |

विज्ञापन

गुरुवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में यूपी में बीते 24 घंटों में 17775 कोरोना वायरस संक्रमित केस मिले हैं | प्रदेश भर में 28 मौतें हुई हैं | और लखनऊ में 856 नए मामले सामने आए हैं | और 35 लोगों की जान भी चली गई है | इस नई जांच रिपोर्ट से पता चला कि उत्तर प्रदेश में रिकवरी रेट 86 प्रतिशत बढ़ गया है |

उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू कोरोना वायरस को कम करने में काफी असरदार साबित हुआ है | बीते 24 घंटों में यूपी मैं जो रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक बीते 24 घंटों में 19425 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट रहे हैं | अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस 204 658 लाख है | इससे पता चलता है कि प्रदेश में रिकवरी रेट अब बढ़कर 86 प्रतिशत हो गया है | जबकि यूपी में कुल 15 80 90 लाख केस है |

विज्ञापन
↑