HomeCrimeवासना के भेड़ियों ने दलित युवती की लूटी आबरू

वासना के भेड़ियों ने दलित युवती की लूटी आबरू

लखनऊ,संवाददाता | बाराबंकी जिले के थाना सुबेहा इलाके में पोकलैंड चलाने वाले दो ड्राइवरो ने कल रविवार को देर रात मिट्टी उठाने का काम करने वाली एक दलित लड़की का मुंह दबा कर अज्ञात स्थान पर उठा ले गए जहाँ उसके साथ सामूहिक गैंगरेप किया गया | सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित लड़की के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |

घटना बाराबंकी जनपद के थाना सुबेहा इलाके की है. जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए मिट्टी की खुदाई में लगी पोकलैंड मशीन के ड्राइवरों ने गांव की एक दलित लड़की को जबरन उठा लिया और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया | इन वहशी दरिन्दों से किसी तरह छूटी लड़की ने घर आकर जब पूरी बात अपने परिजनों से बतायी तो परिजनों ने थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई | पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी आरिफ और मुदस्सिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है |

पीड़ित लड़की के भाई ने बताया कि वह लोग काफी गरीब है और दैनिक मजदूरी पर अपना जीवन व्यतीत करते है | कल रात के समय जेसीबी चलाने वाले ड्राइवर उनकी बहन को जबरन मुंह दबा कर उठा लिया |. बहन को ढूंढने का जब वो प्रयास कर रहा था तभी उसकी नज़र ड्राइवरों के पास उसकी बहन की चप्पल पर पड़ी | चप्पल मिलने के बाद उसका शक ड्रीवरों पर गया और उसने डायल 100 पर पुलिस को फोन किया तो वहां से अभियुक्त वहां से भाग गए |

एसपी बाराबंकी का ये है बयान

इस मामले में बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस को एक पीड़ित लड़की के परिवार वालों की तरफ से सूचना मिली थी कि उस गांव में अस्थायी रूप से रह रहे हैं ,जहाँ कुछ लोगों उनकी लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है | मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की का मेडिकल परीक्षण और 164 के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी |

Must Read