HomePOLITICSअमित शाह के हमले से ममता बनर्जी ज़ख्मी

अमित शाह के हमले से ममता बनर्जी ज़ख्मी

लखनऊ,1जून। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में बीजेपी के ‘विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन’ में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला। शाह ने ममता सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का परचम लहराएगा। उन्होंने TMC के शासन को ‘अराजकता का पर्याय’ करार दिया और ममता बनर्जी को ‘बंगाल की प्रगति में बाधा’ बताया। शाह के इस बयान से कोलकाता की सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। अमित शाह के ज़बानी हमले से ममता बनर्जी लगता है कुछ घायल ज़रूर हुई हैं! सूत्रों की मानें तो TMC खेमे में इस बयान के बाद बेचैनी बढ़ गई है, और ममता दीदी अब जवाबी हमले की तैयारी में जुट गई हैं। क्या शाह का यह दाँव बंगाल की सियासत को नया मोड़ देगा? यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन अभी के लिए कोलकाता का सियासी पारा चढ़ा हुआ है!

Must Read