गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
क्राइम

10 वर्षीय बच्चे ने अपहरणकर्ताओं से कराया खुद को आज़ाद

WhatsApp X Telegram
10 वर्षीय बच्चे ने अपहरणकर्ताओं से कराया खुद को आज़ाद

थाना आलमबाग क्षेत्र के रहने वाले 10 वर्षीय शिवम ने आज अपने को अपहरणकर्ताओं से खुद ही बड़ी मेहनत और बहादुरी के साथ आज़ाद करा लिया| इस घटना को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने तब अंजाम दिया जब शिवम अपने घर के बाहर जा रहा था | बदमाशों ने शिवम को मुँह दबाकर उसका अपहरण कर लिया और उसे मोटरसाइकिल से लेकर भागने लगे, लेकिन शिवम ने अपनी बहादुरी से काम लिया और खुद ही अपने को बदमाशों के चंगुल से आज़ाद करा लिया और सकुशल अपने घर पहुंच गया| पब्लिक रिस्पांस विहिकिल- 0483 ने घटना के बारे में थाना आलमबाग को अवगत करवाया | यूपी पुलिस की आपातकालीन सेवा यूपी 100 ने शिवम की बहादुरी की प्रसंशा की है | इस मामले में पुलिस अज्ञात किडनैपर की तलाश में लग गई है |

 

विज्ञापन
↑