गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
राजनीति

शिवपाल सिंह यादव ने दिया अजब बयान

WhatsApp X Telegram
शिवपाल सिंह यादव ने दिया अजब बयान

शिवपाल सिंह यादव ने आज दिए अपने बयान में अपनी नई पार्टी समाजवादी सेकुलर मोर्चे से समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से प्रत्याशी बनाए जाने की पेशकश की है| इसके अलावा उन्होंने मोर्चे के अध्यक्ष पद के लिए भी मुलायम सिंह यादव को सुझाव दिया है।

शिवपाल ने कहा कि नेताजी सभी विवादों से परे हैं। अगर वह किसी अन्य दल से कहीं से भी चुनाव लड़ते हैं तो मैं उनका समर्थन करता हूं। मैं उनका बेहद सम्मान करता हूं। ये बातें शिवपाल सेकुलर मोर्चा की लखनऊ में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबा इंतजार करने के बाद मैंने सेकुलर मोर्चा बनाया है। मुझे सपा की विधानमंडल की बैठकों में नहीं बुलाया जाता था। इसलिए मजबूरी में ये कदम उठाना पड़ा है। शिवपाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उन्होंने सारे विकल्प खुले रखे हैं और गठबंधन के लिए सपा-बसपा से भी बात कर सकते हैं।

शिवपाल ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किये थे, वो पूरे नहीं हुए। इसलिए जनता नाराज है और इसका लाभ सेकुलर मोर्चा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा से अगड़े-पिछड़े सभी नाराज हैं।

विज्ञापन
↑