शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
राजनीति

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम निर्विरोध निर्वाचित होकर पहुंचे संसद

WhatsApp X Telegram
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम निर्विरोध निर्वाचित होकर पहुंचे संसद

उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं | समाजवादी पार्टी के अमर सिंह के निधन के बाद से यह सीट रिक्त हुई थी | बीजेपी से यूपी महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिसके बाद जफर इस्लाम को निर्विरोध चुना गया | बीजेपी के ज़फर इस्लाम सातवें मुस्लिम नेता है जो संसद पहुंचे हैं |

जफर इस्लाम का कार्यकाल नवंबर 2022 तक के लिए है | भारतीय जनता पार्टी ने जफर इस्लाम को अपना प्रत्याशी घोषित किया था | जिनका 29 अगस्त को राज्यसभा का परचा दाखिल किया हुआ था |हालांकि जफर इस्लाम स्वास्थ्य कारणों से अपना नामांकन दाखिल करने लखनऊ नहीं पहुंचे और उनके प्रतिनिधि के रूप में सूबे के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने नामांकन पत्र दाखिल किया था |

बीजेपी की ओर से जफर इस्लाम के अलावा गोविंद नारायण और महेश शर्मा ने भी परचा दाखिल किया था ,लेकिन एक का पर्चा रद्द हो गया और दूसरे ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया |

विज्ञापन
↑