केन्द्र का विधेयक किसानों का मालिकाना हक छीनने का षडयंत्र है : अखिलेश यादव
लखनऊ,संवाददाता । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज शनिवार को कहा कि केन्द्र सरकार का विधेयक खेतों से किसानों का मालिकाना हक छीनने का षडयंत्र है। जिसके कारण एमएसपी सुनिश्चित करने वाली मंडियां धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। भविष्य में किसानों की उपज का उचित दाम भी छिन जाएगा और वह अपनी ही जमीन पर मजदूर बन कर रह जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई हुआ और खेती को अमीरों के हाथों गिरवी करने के लिए शोषणकारी विधेयक लायी है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया बिल किसानों के साथ बड़ी साजिश है। कृषि और किसान ही होता है जो कठिन समय में देश की अर्थव्यवस्था सम्हालता था लेकिन अब खेती पर बड़े उद्योगपतियों की नजरें है जिससे किसान मजदूर बन कर रह जाएगा। किसानों की खेती बर्बाद हो जाएगी।






