HomePOLITICSराजबब्बर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

राजबब्बर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

लखनऊ (सवांददाता) आखिर क्या बात है कि भाजपा के कार्यकर्त्ता भाजपा को छोड़कर दूसरे दलों में शामिल होते जा रहे है, जब्कि प्रदेश में भी भाजपा सरकार है और केंद्र में भी| इसके बावजूद भाजपा को छोड़ना ये बताता है कि कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं का भाजपा से मोह भंग हो चुका है| आज शायद इसीलिए कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है |

इस मौक़े पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने आज भारतीय जनता पार्टी पर ज़बानी हमला भी किया। उन्होंने आज आजमगढ़ के बसपा नेता के साथ दर्जन भर से अधिक युवाओं को कांग्रेस में शामिल कराया।

राज बब्बर की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आज आजमगढ़ के युवा बसपा नेता मृत्युंजय तथा उनके एक दर्जन साथियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राजबब्बर ने कहा कि अब समय आ गया है कि झूठों को देश से बाहर करना है। यह काम युवा ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के यह युवा प्रदेश तथा देश में कांग्रेस की ताकत को और मजबूती देंगे। इस सदस्यता कार्यक्रम में राज बब्बर का योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के बयान पर पलटवार भी किया गया। उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ नही बचा जितना बज सकते हैं उनको बजने दो। राज बब्बर ने कहा कि उनका चौकीदार चोर साबित हो चुका है।

 

Must Read