HomePOLITICSभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने रायबरेली से शुरू की सत्य-अहिंसा संकल्प यात्रा

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने रायबरेली से शुरू की सत्य-अहिंसा संकल्प यात्रा

लखनऊ (सवांददाता) सत्य-अहिंसा संकल्प यात्रा के नाम पर सही लेकिन कांग्रेस आगामी लोकसभा 2019 में भाजपा को शिकस्त देकर अपने बलबूते या फिर केंद्र में गठबंधन सरकार बनाना चाहती है | लोकसभा चुनाव नज़दीक आती ही कांग्रेस ही नहीं सपा और बसपा सहित सभी दल केंद्र की मोदी सरकार पर निरंतर हमलावर है | चाहे नोट बंदी का मामला हो, चाहे निर्धन लोगों के खातों में रूपए जमा करने का मामला हो या फिर आज कल ताजा तरीन राफेल घोटाले का मामला हो कांग्रेस किसी भी मामले में मौक़ा गवाना नहीं चाह रही है |

ज़ाहिर है कि केंद्र की सरकार बनाने में उत्तर प्रदेश की खास अहमियत है , क्योकि उत्तर प्रदेश सभी प्रदेशों में सबसे बड़ा प्रदेश है, इसीलिए सभी राजनितिक दल उत्तर प्रदेश को राजनितिक का अड्डा बनाये हुए है | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज से सत्य-अहिंसा संकल्प यात्रा शुरू कर दी। रायबरेली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य रमेश शुक्ला के नेतृत्व में यात्रा शुरू की गई जो रामधुन गाते हुए विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।

बताते चलें कि इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों के अनुरूप सत्य अहिंसा का पालन करने का संकल्प लेते हुए गांव-गांव उनके संदेश को पहुंचाने का है। यह यात्रा 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी। 26 सितंबर से न्याय पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से संकल्प यात्रा शुरू की जायेगी। यह यात्रा गांव-गांव जायेगी। इस दौरान सभी कार्यकर्ता गांधी जी के प्रिय भजन श्रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीतारामश गाते गलियों में घूमेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read