HomePOLITICSसपा का ओबीसी सम्मेलन आज अमेठी से हुआ शुरू

सपा का ओबीसी सम्मेलन आज अमेठी से हुआ शुरू

लखनऊ (सवांददाता) आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को शिकस्त देने की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी भी अब किसी भी दल से पीछे नहीं रहना चाह रही है, क्योकि लोकसभा चुनाव में अखिलेश किसी भी हाल में भाजपा को केंद्र से उखाड़ फेकना चाह रहे है, इसीलिए अब वो भी साइकिल यात्रा के बाद सपा ओबीसी सम्मेलन आयोजित करने जा रहे है। कल सुल्तानपुर में सपा का ओबीसी सम्मेलन आयोजित होगा।

सपा भी अब भाजपा को उसी के अंदाज़ में जवाब देने की तैयारी में जुट चुकी है। अब सूबे में समाजवादी पार्टी जिलावार ओबीसी सम्मेलन कर रही है। आज अमेठी के बाद कल सुलतानपुर में इनका ओबीसी सम्मेलन होगा।

प्रदेश में बीजेपी जहां ओबीसी वर्ग के अलग-अलग जातियों को जोडऩे के लिए सम्मेलन कर रही है। तो वहीं सपा भी अब जातीय सम्मेलन आयोजित कर रही है।

लखनऊ में इस आयोजन के माध्यम से भाजपा ओबीसी जातियों को पास लाने और जोडऩे का प्रयास कर रही है। भाजपा के इस सम्मलेन की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आलोचना तो की थी लेकिन अब सपा भी उसी राह पर चलकर क्या बुरा कर रही है | सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की नसीहत के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ओबीसी सम्मेलन का फैसला किया है।

सपा प्रदेश के एक-एक जिलों में जाकर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन करके उन्हें साथ जोडऩे की कोशिश करेगी। पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष दया राम प्रजापति समेत पिछड़ा वर्ग के नेताओं को इसमें लगाया गया है। सपा के नेता इन सम्मेलनों का आयोजन कराएंगे और लोगों को सपा की नीतियों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही यह भी बताएंगे कि कैसे मौजूदा केंद्र तथा प्रदेश सरकार की नीतियों से पिछड़ा वर्ग के लोगों के खिलाफ हैं। हालाँकि ये सभी जानते है कि पिछड़े वर्ग को बसपा में जाने से कोई नहीं रोक सकता | क्योकि कांशीराम ने दलितों को एक करने के लिए जो मेहनत की शायद वो और कोई पार्टी नहीं कर सकती | फिर उनके बाद बसपा सुप्रीमों मायावती ने जिस तरह दलितों के लिए आवाज़ उठाई वो दलितों के कानों में अभी तक सुनाई दी जा रही है |

वैसे तो इन सम्मेलनों की शुरुआत अमेठी से हो रही है। इसके बाद 26 सितंबर को सुलतानपुर, 27 को जौनपुर, 28 को भदोही तथा 29 सितंबर को वाराणसी में ओबीसी सम्मेलन होगा।

एक अक्टूबर को चंदौली, दो अक्टूबर को सोनभद्र, तीन अक्टूबर को मीरजापुर, चार अक्टूबर को इलाहाबाद, पांच अक्टूबर को कौशाम्बी, छह अक्टूबर को फतेहपुर और सात अक्टूबर को रायबरेली में समाजवादी पार्टी का ओबीसी सम्मेलन होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read