HomeCITYलखनऊ लोकसभा सीट से राजनाथ को सपा से शत्रुघन सिन्हा कि पत्नी...

लखनऊ लोकसभा सीट से राजनाथ को सपा से शत्रुघन सिन्हा कि पत्नी पूनम सिन्हा देंगी टक्कर

लखनऊ (संवाददाता) कल ही इस बात के संकेत मिल गए थे कि लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह के विरुद्ध फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा कि पत्नी को समाजवादी पार्टी टिकट दे सकती है और आज ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ये एलान कर दिया है कि लखनऊ से लोकसभा उम्मीदवार पूनम सिन्हा होंगी | अखिलेश ने कहा कि लखनऊ का चुनाव यहां के विकास के नाम पर लड़ा जाएगा। सपा में जितना सम्मान महिलाओं को मिला है उतना सम्मान शायद किसी और दल में भी नहीं मिला है।

इस प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव और पूनम सिन्हा भी मौजूद थीं। अखिलेश यादव ने कहा कि यह पार्टी का फैसला है और लखनऊ में ये कहा भी जाता है कि कभी शुरुआत किसी महिला प्रत्याशी से ही हुई थी | उन्होंने कहा , लखनऊ में सबसे पहली सांसद महिला ही हुई थीं। आप समाजवादी को समझते हैं और जो गठबंधन है उसे भी जानते हैं कि सपा, रालोद और बसपा ने हमेशा से कहा है कि हमारा गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को रोकने में सक्षम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read