HomeINDIAराहुल और प्रयिंका गाँधी ने शामली के दो शहीदों के घर जाकर...

राहुल और प्रयिंका गाँधी ने शामली के दो शहीदों के घर जाकर दी संतावना ,कहा मेरे पिता के साथ भी ऐसा हुआ था ,हम समझ सकते है आपका दुःख

लखनऊ (संवाददाता) जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए शामली के दो सैनिकों के घर आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी संतावना देने के लिए पहुंचे | शहीद अमित और प्रदीप शामली के रहने वाले थे, दोनों के घर जाकर इस मुश्किल घड़ी में उन्होंने परिजनों को ढारस बंधाई। राहुल और प्रियंका गांधी के साथ पश्च‍िम उत्तर प्रदेश के कांग्रेस महासचिव ज्योति‍रादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर भी मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं के शामली आगमन के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये थे |
तेरहवीं कार्यक्रम में हिस्सा लेते समय प्रियंका ने शहीद अमित के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि पूरा देश व कांग्रेस परिवार आपके साथ है। प्रियंका ने शहीद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। राहुल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ है। यह देश के लिए बहुत बड़ी शहादत है। मैं इस दुख से भलीभांति परिचत हूं क्योंकि मेरे पिता साथ भी ऐसा हादसा हुआ था। मैंने अपने पिता को खोया है ओर मैं इस दुख को अच्छी तरह से समझता हूं। कहा कि हमें ऐसे शहीद के परिवार पर गर्व है जिसने अपनी सारी कमाई अपने बेटे को पढ़ाने-लिखाने पर खर्च की और बेटे ने अपना दिल, अपना शरीर देश की सेवा में दे द‍िया। कहा कि हम यहां आपके साथ पांच मिनट बैठने आए हैं।
इसके बाद राहुल और प्रियंका शहीद प्रदीप के घर पहुंचे और सांत्वना दी। इससे पहले प्रियंका गांधी उन्नाव और चंदौली के शहीद परिवारों को भी दिलासा दे चुकी है। उनकी बेटी ईशा ने बताया कि प्रियंका ने उनसे पूछा कि वह आगे क्या करना चाहती हैं। तो उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर बनकर लोगों की मदद करना चाहती हैं, इस पर प्रियंका ने वादा किया वह उनकी पूरी मदद करेंगी। शहीद के पिता प्यारेलाल ने कहा किया प्रियंका गांधी ने जो भरोसा मेरे परिवार को दिया है, उससे इस दुख की घड़ी में हम लोगों को सदमे से उबरने में मदद मिलेगी। प्रियंका ने चंदौली के शहीद जवान अवधेश कुमार यादव के पिता से बात की थी। प्रियंका ने इस दौरान कहा था कि मेरे पिता के साथ भी ऐसा ही हुआ था इसलिए मैं आपका दुख समझ सकती हूं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read