HomeINDIAराष्ट्रीय जन विकास पार्टी में हुए कुछ पदों में बदलाव तो वहीँ...

राष्ट्रीय जन विकास पार्टी में हुए कुछ पदों में बदलाव तो वहीँ दिल्ली प्रदेश पदाधिकारियों के कार्यों की हुई समीक्षा

 

लखनऊ,संवाददाता |राष्ट्रीय जन विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय ने आज बात चीत के दौरान बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश तिवारी ने दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की जिसमें अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे रमेश तिवारी के उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए अध्यक्ष रमेश तिवारी का पदोन्नति करते हुए रमेश तिवारी को राष्ट्रीय सचिव के पद पर चयन किया साथ ही साथ इनके स्थान पर दिल्ली प्रदेश के मूल निवासी धनंजय कुमार सिंह को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष और प्रमोद कुमार पांडेय जी को दिल्ली प्रदेश का संगठन मंत्री के पद पर चयन किया ।पूर्व अध्यक्ष रमेश तिवारी ने नवागत यशस्वी अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह को अपना कार्य भार सौंप दिया। अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने कार्य भार ग्रहण करने के बाद सभी पदाधिकारियों से पार्टी के विकास के कार्य को अनुशासित तरीके से कार्य करने की अपील की।इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी अध्यक्ष चन्द्रेश दुबे की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री अजय कुमार सिंह और उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी के विकास के लिए जनपद जौनपुर से सुशांत विंद को मुगराबादशाहपुर विधानसभा सचिव, प्रतापगढ़ जिले के अरूण कुमार त्रिपाठी को जिला संगठन मंत्री, पवन कुमार पांडेय को प्रतापगढ़ जिले का ब्लाक अध्यक्ष,गोरखपुर जिले के रघुनंदन कुमार मिश्रा को जिला सहसंगठन मंत्री, गोरखपुर जिले के हरिओम गुप्ता को जिला सक्रिय सदस्य, दीपक कुमार वर्मा को गोरखपुर जिले का जिला सहसदस्यता प्रभारी के पद पर चयन कर परिचय पत्र जारी किया गया।परिचय पत्र जारी किए जाने के पश्चात पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रेश दुबे ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अनुशासित तरीक़े से कार्य करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read