HomePOLITICSराजनाथ को फिल्म स्टार शत्रुघन सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा से...

राजनाथ को फिल्म स्टार शत्रुघन सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा से दे सकती है टक्कर

राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ से किया अपना नामांकन

लखनऊ (सवांददाता) केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ संसदीय सीट से अपना नामांकन दाखिल करने से पूर्व लखनऊ के प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वो भाजपा मुख्यालय पहुंचे और विशाल रोड शो किया | इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा सहित उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या , डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी शिव कुमार और कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह का जब रोड शो शुरू हुआ तो कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य था|

भाजपा कार्यालय में नामांकन से पूर्व राजनाथ सिंह ने कहा कि जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करने जा रहा हूं। इस बार भी यहां से मुझे ऐतिहासिक समर्थन मिलेगा।

2014 में राजनाथ सिंह ने लखनऊ सीट से चुनाव लड़कर भारी मतों से विजय प्राप्त की थी, इसीलिए भाजपा की ओर से राजनाथ को दुबारा टिकट दिया गया है | बताते चलें कि लखनऊ में पांचवें चरण में 6 मई को मतदान होना है और नामांकन का अंतिम दिन 18 अप्रैल है।

हालाँकि प्रसिद्ध फिल्म स्टार व भजवा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा को छोड़ने के बाद जहाँ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और कांग्रेस के टिकट पर वो चुनाव लड़ रह है, वहीँ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने भी भाजपा से अपना दामन छुड़ा लिया है | उन्होंने आज समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता हासल की है | उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की मौजूदगी में सपा को ज्वॉइन किया है।

पूनम सिन्हा का सपा ज्वॉइन करना ये बताता है कि लखनऊ से राजनाथ सिंह को टक्कर देने के लिए सपा पूनम सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है | शायद यहीं कारण है कि कांग्रेस ने अभी तक अपने किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read