HomeUTTAR PRADESHपंचायत चुनाव में भाजपा के मथुरा, काशी और अयोध्या एजेंडे को...

पंचायत चुनाव में भाजपा के मथुरा, काशी और अयोध्या एजेंडे को मतदाताओं ने नकारा

ज़की भारतीया

लखनऊ, संवाददाता | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उसके एजेंडे मथुरा, काशी और अयोध्या को मतदाताओं ने नकार दिया है | इन तीनों जनपदों में जिला पंचायत सदस्य के परिणाम से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है | भारतीय जनता पार्टी लखनऊ में भी अपना अध्यक्ष बनवा पाने की स्थिति में नजर नहीं आ रही है | इन सभी स्थानों पर सपा ने जीत का परचम बलन्द किया है | इसके साथ ही प्रदेश के यादव बहुल जिलों में भी सपा ने जोरदार वापसी की है | इस तरह वह अपने परंपरागत वोट सहेजने में कामयाब होती दिख रही है | समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि अयोध्या, काशी और मथुरा सहित प्रदेश के कई जिलों में उसके जिला पंचायत अध्यक्ष बनने जा रहे हैं | हालांकि, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सभी जिलों में बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष होंगे | बहरहाल, अब तक की स्थिति तो यही कह रही है कि हर ज़िले में अध्यक्ष बनवाने में निर्दलीयों की भूमिका अहम् होगी |

अपनों से हुई भाजपा को बड़ी हानि

अयोध्या, मथुरा और काशी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के दौर से ही एजेंडे में शामिल रहे हैं | योगी आदित्यनाथ ने अपने 4 साल के कार्यकाल में इन दिनों के विकास के लिए लंबे चौड़े काम करवाए और अच्छा बजट भी दिया | इसके बावजूद इन जिलों में अपनों ने ही भाजपा को करारी शिकस्त दिलवाने में अहम भूमिका निभाई और भाजपा उन्हें नहीं समझ सकी |

जीत की गारंटी के नाम पर तमाम नए चेहरों को उतारा, इसलिए पुराने वफादार बागी हो गए ,टिकट बंटवारे से नाखुश कई नेताओं ने या तो दूसरे दलों का रुख किया या फिर निर्दलीय मैदान में उतर गए | इसलिए पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा |

राम की नगरी में भाजपा की हार

अयोध्या जनपद में कुल 40 सीटों में से 24 सीटों पर समाजवादी पार्टी जीती है | 12 सीटों पर जीत के साथ दूसरे नंबर पर निर्दलीय हैं | जबकि बीजेपी को मात्र 6 सीटें ही हासिल हो सकी है | यहाँ 40 सीटों में भाजपा को मात्र 6 सीटें मिलना शर्मनाक है |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जिला पंचायत की कुछ 40 सीटें हैं | जिनमें से समाजवादी के खाते में 14 सीटें आई हैं और भारतीय जनता पार्टी 8 सीटें ही जीत सकी है | 5 पर बहुजन समाज पार्टी और 3 सीटें अपना दल के कहते में गई हैं | आम आदमी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को एक-एक सीट मिली है | जबकि 3 निर्दलीय जीते हैं |

मथुरा जो है कृष्ण की नगरी

कृष्ण की नगरी मथुरा में बहुजन समाज पार्टी 13 सीटों को जीतने में सफल हो गई है | 8 – 8 पर रालोद और भाजपा को कामयाबी मिली है | 4 सीटों पर अन्य दल ने जीत हासिल की है | यहां कांग्रेश बिल्कुल धाराशाही होकर ज़मीं पर गिर गई है | तीन निर्दलीय जीते हैं, यहां कुल 33 सीटें हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read