HomeINDIAनरेंद्र मोदी और अमित शाह करा सकते हैं मेरी हत्या : स्वामी...

नरेंद्र मोदी और अमित शाह करा सकते हैं मेरी हत्या : स्वामी अग्निवेश

लखनऊ (सवांददाता) गरीब व दलित हितैषी आवाज को दबाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह स्वामी अग्निवेश की हत्या करा सकते हैं| आज ये आरोप स्वामी अग्निवेश ने पंजाब के लुधियाना साहनेवाल स्थित एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान लगाया हैं| वो यहां की गिल रोड दाना मंडी में सच्च खोज अकादमी के इंसानियत कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।

अग्निवेश ने शुक्रवार को नई दिल्ली में हुए हमले को अपनी हत्या का प्रयास और पूर्व नियोजित बताया। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर तब हमला किया जब वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने जा रहे थे। यहीं नहीं इससे पूर्व भी झारखंड के पाकुड़ में भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के लोगों ने उनके साथ उस समय मारपीट की, जब वह आदिवासियों के अधिकारों के बारे में बात करने लिट्टीपाड़ा जा रहे थे।

भाजपा व आरएसएस पर सांप्रदायिकता का जहर फैलाने का आरोप लगाते हुए अग्निवेश ने कहा कि मोदी सरकार के राज में हिंसा और असहिष्णुता का माहौल है। देश का अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। उन पर देश भर में जगह-जगह हमले हो रहे है। झारखंड के पाकुड़ में मारपीट करने वाले भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के लोगों को गिरफ्तार कर छोड़ दिया गया।

जब दिल्ली में हमला हुआ तो कोई पुलिस अधिकारी उनके बचाव में नहीं आया। इससे साबित होता है कि यह काम भाजपा सरकार ने पूर्व नियोजित तरीके से करवाया था। इसलिए अब वह न्याय के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय में गुहार लगाएंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read