HomeCITYडॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर ये कहा अखिलेश ने

डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर ये कहा अखिलेश ने

लखनऊ (संवाददाता) डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती के मौके पर लोहिया पार्क में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहुंचकर उनको नमन किया। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि राम मनोहर लोहिया जी हमारी विरासत हैं और हम उनके बताए रास्ते पर चल रहे हैं। मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनको समाजवाद से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा को जनता ने मौका दिया लेकिन उसने सही काम नहीं किया। आज कोई यह बताने वाला भी नहीं है कि अच्छे दिन कहां गए।

उन्होंने कहा कि बाराबंकी में होलिका दहन के दिन सपा और बसपा के अध्यक्ष की तस्वीरें जलाई गईं,आखिर यह कैसा समाजवाद है ? उन्होंने कहा होली के बाद अब लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व शुरू होने जा रहा है। हम देश को एक नई दिशा देने का संकल्प लेते हैं। सपा और बसपा के गठबंधन को जनता पूरा समर्थन देगी। आज भाजपा से कोई पूछने वाला नहीं है कि अच्छे दिन लाने का वादा किया था लेकिन वो वादे कहां गुम हो गए।
उन्होंने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर भी व्यंग करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में जाएं और हनुमान जी की जाति दुबारा से बताएं

एक प्रश्न के उत्तर में अखिलेश यादव ने कहा कि आज़मगढ़ की जनता जब बुलाएगी तब हम जरूर जाएंगे। उन्होंने मोदी सरकार पर ज़बानी प्रहार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में इतना झूठ बोलने वाली सरकार कभी नहीं रही। उन्होंने कहा कि जिहोने सपा और बसपा के गठबंधन को सांप और छछुंदर का मेल बताया था,आज वो खुद दूसरे दलों के साथ गठबंधन करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read