HomeUTTAR PRADESHकेंद्र व राज्य सरकार करेंगी बाढ पीड़ितों की सहायता: सीएम योगी

केंद्र व राज्य सरकार करेंगी बाढ पीड़ितों की सहायता: सीएम योगी

लखनऊ (सवांददाता) उत्तर प्रदेश में अभी कुछ महीनों पूर्व बारिश का नमो-निशान नहीं था| पानी का जल स्तर गिरता जा रहा था| पानी के भू-गर्भ में निरंतर आ रही कमी पर प्रदेश सरकार चिंतित थी| लेकिन ऊपर वाले की लीला के आगे संसार क्षीण है अब हो रही निरंतर बारिश से प्रदेश में बाढ आ चुकी है| लोग अपने-अपने गांवो से पलायन कर रहे है भूमि में पानी की सतह स्वयं ऊपर आ रही है| बताते चले कि आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ व वर्षा से प्रभावित जिलों का दौरा किया और राहत व बचाव कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों व जनप्रतिनिधियों से युद्घस्तर पर राहत व बचाव कार्य करने की अपील की, साथ ही बाढ़ पीड़ितों को ये भी स्थाई तटबंध निर्माण करने का भरोसा दिलाया। बताते चले कि घाघरा नदी के बढ़े जलस्तर के कारण एग्लिन-चरसड़ी तटबंध टूट जाने से गोंडा व बाराबंकी जिलों में बाढ ने कोहराम मचा दिया है | तटबंध टूटने से 36 गांवों में घाघरा का पानी घुस गया है। इस दौरान राहत व बचाव कार्य कर रहे अफसर व कर्मचारी भी भाग खड़े हुए है। मुख्यमंत्री योगी कहा कि बारिश के मौसम में तटबंध कटने से आसपास के लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। इसे रोकने के लिए स्थाई तटबंध का निर्माण करना जरूरी है। आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए केंद्र व राज्य दोनों ही सरकारें जनता की पूरी मदद करेंगी।

Must Read