HomeCITYकायस्थ महासभा ने चीन सीमा पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

कायस्थ महासभा ने चीन सीमा पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

चीन है मानवता का दुश्मन ,आर्थिक व सामरिक मोर्चे पर जवाब जरुरी : कायस्थ महासभा

लखनऊ,संवाददाता | भारत-चीन सीमा विवाद और झड़प में देश के जाबांज सैनिको की शहादत पर कायस्थ महासभा ने गहरा शोक जताते हुए इसे पड़ोसी देश चीन की कायराना हरकत बताया है।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में मोतीमहल में आयोजित समारोह में शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। ओपी श्रीवास्तव ने चीन को मानवता का दुश्मन बताया और कहा कि वह अपने साम्राज्य के विस्तार के लिये कितना नीचे गिर सकता है ,इसका ये एक उदहारण है कि उसने पूरे विश्व में कोरोना वायरस जैसी महामारी परोस दी। उन्होंने कहा कि चीन की फैलाई इस महामारी से आज समस्त विश्व के लोग लड़ रहे हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि चीन बौखला गया है इस कारण उसने धोखे से प्रतिघात कर लद्दाख सीमा पर भारतीय सैनिकों से मुठभेड़ किया जिससे हमारे 20 सैनिक बलिदान हो गये। पूरे देश ने ही नही बल्कि दुनिया के अनेक देशों ने चीन के इस हरकत की कटु निंदा की है।
ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के सबल व सशक्त नेतृत्व में भारत चीन को कड़ा सबक सिखाएगा। उन्होंने कहा कि यह मौका है जबकि चीन को सामरिक ही नहीं आर्थिक मोर्चे पर भी सबक सिखाया जाए। भारत का हर नागरिक अपने इस दुश्मन मुल्क को उसी की भाषा में जवाब देना जानता है। शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी हृदय नारायण श्रीवास्तव, राजनैतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार, प्रमोद निगम, डॉ. बीएस लाल, राजेश श्रीवास्तव और मुनीन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read