HomeUncategorizedआत्मनिर्भर भारत' के तहत कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कई कार्यों की...

आत्मनिर्भर भारत’ के तहत कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कई कार्यों की हैं सम्भावनाएं : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ ,संवाददाता | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सहारनपुर के मंडलायुक्त तथा जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के जिलाधिकारियों से विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अनलाॅक-4 की प्रक्रिया के तहत कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव व सतर्कता अपनाते हुए विकास कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण किया जाना जरूरी है। विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में साप्ताहिक, पाक्षिक व मासिक बैठकें सुनिश्चित की जाएं |
यही नहीं उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर लम्बित परियोजनाओं के प्रस्तावों पर 03 से 07 दिन के अन्दर निर्णय लेते हुए कार्यवाही की जाए। निर्माण परियोजनाओं के समयबद्ध ढंग से पूर्ण होने पर प्रदेश व देश का अपेक्षित विकास होता है |
उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज और कृषि उत्पादों के भंडारण के निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता के स्तर पर पूर्ण किया जाए। इससे कृषकों और कृषि क्षेत्र को लाभ होगा। जनपद स्तर पर बैंकर्स समिति के साथ बैठकें की जाएं |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कई कार्यों की सम्भावनाएं हैं। इस सम्बन्ध में भी बैठकें कर कार्यवाही की जाए। प्रत्येक विकास खंड पर कृषक उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.) का गठन हो।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सहारनपुर मंडल के हर जनपद में ओ.डी.ओ.पी. के तहत चयनित उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। इन उत्पादों की प्रदर्शनी लगाए जाने की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। जिन विकास कार्यों के लिए जनपद स्तर पर भूमि की आवश्यकता है, उससे सम्बन्धित कार्यवाही में विलंब न हो। सामुदायिक शौचालय व ग्राम पंचायत सचिवालय के निर्माण सम्बन्धी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने की कार्यवाही हो |
मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक कल्याण और माध्यमिक शिक्षा से जुड़े कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से निर्णय लेते हुए कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि, पर्यटन विभाग से जुड़ी योजनाओं को भी समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर स्मार्ट सिटी और अमृत योजना के कार्यों को शीघ्रता से किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि सहारनपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना की कार्यवाही में तेजी लाई जाए।
उन्होंने आज यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहारनपुर मंडल की ₹50 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा के उपरांत, मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं व विकास कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से मानकों के अनुसार पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए शासन स्तर पर धनराशि की कोई कमी नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समय से धनराशि अवमुक्त किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को विकास योजनाओं के सम्बन्ध में प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read