HomeCITY23 अगस्त को होगा उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी में पर्यावरण जागरूकता समारोह...

23 अगस्त को होगा उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी में पर्यावरण जागरूकता समारोह : शिखा त्रिपाठी

लखनऊ (सवांददाता) कचरे से सोना पैदा करने के लिए देश व अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध सी. श्रीनिवासन 23 अगस्त को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी में आयोजित पर्यावरण जागरूकता समारोह में स्कूली बच्चों, वैज्ञानिकों और अन्य बुद्धजीवियों को सम्बोधित करेंगे स्वयं सिदधा जो एक स्वयं सेवी संस्था है, वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष पर्यावरण से जुड़े अहम मुद्दों पर जनसंदाय में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से ये समारोह आयोजन करती है| इस वर्ष ये आयोजन पारिस्थितिक पदचिन्हों की सीमा में जीना (लिविंग विदिन द इकोलॉजिकल फुटप्रिंट्स) विषय पर पर्यावरण जागरूकता समारोह आयोजित कर रही है| इंडियन आयल कारपोरेशन इस आयोजन में स्वयं संस्था के साथ भागीदारी निभा रहा है सी श्रीनिवासन के अतरिक्त राज्य के पूर्व कृषि उत्पादन आयुक्त वी.एन.गर्ग, नोएडा अंतराष्ट्रीय विश्व विधालय के कुलपति और राज्य के पूर्व डीजीपी डॉक्टर विक्रम सिंह, आईओसी के पदाधिकारी, आशिमा सिंह जो पूर्व में भारतीय रेल तथा परिवहन प्रबंधन संस्थान की निदेशक भी रहा चुकी है|इसके अलावा बीबीओ के प्रोफ. डॉक्टर वैंकटेश दत्ता, गौरब मिस्र, दानापानी से डॉक्टर प्रदीप श्रीवास्तव जो प्रसिद्ध कार्टूनिष्ट है, भी सम्बोधित करेंगे इस समारोह में प्रतिवर्ष संस्था प्रतियोक्ता भी आयोजित करता है जिससे ज्यादा से ज्यादा नई पीढ़ी इसमें भाग ले सके| इस वर्ष भी इसमें 9 विद्यालओं से 10 टीमों ने भाग लिया है| प्रथम पुरुस्कार विजेता को डॉक्टर वीर भद्र स्मृति वॉर्ड के रूप में ट्राफी प्रदान की जाएगी इस प्रतियोगिता के निर्णायक के मण्डल में जीएसआई भूतपूर्व निदेशक वी.के जोशी, आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के डीजी डॉक्टर सतीश ग्रोवर, डॉक्टर प्रदीप श्रीवास्तव, कवी पंकज प्रसून और दानापानी का प्रतिनिध कर रही राखी भी शामिल थी| इस बात की जानकारी डॉक्टर शिखा त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read