HomeCrimeसाइबर ठगों का गज़ब कारनामा ,पुलिस कप्तान की बनाई फर्जी आईडी

साइबर ठगों का गज़ब कारनामा ,पुलिस कप्तान की बनाई फर्जी आईडी

लखनऊ,संवाददाता | साइबर ठगों ने जहां अभी तक आम आदमियों को ठगना शुरू किया था अब साइबर क्राइम करने वाले अभियुक्तों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि उसने जनपद कानपुर नगर के पूर्वी पुलिस कप्तान की फर्जी आईडी बना दी | अभियुक्त ने एसपी राजकुमार अग्रवाल का नाम और फोटो से बनाई गई आईडी के बाद अपना कारनामा भी शुरू कर दिया | उसने एक फेक अकाउंट द्वारा एसपी के परिचितों और उनके परिजनों को मैसेज करके रूपए माँगना शुरू कर दिए |
इस बात का खुलासा तब हुआ जब लोगों ने इस बात की जानकारी उन्हें दी | एसपी के मिलने वाले लोग भी हैरानी में पड़ गए हैं | इसकी जानकारी मिलने के बाद कप्तान ने तत्काल अपने फेसबुक अकाउंट से जुड़े लोगों को मैसेज करते हुए सक्रिय रहने की बात कही है | उन्होंने लिखा कि उनकी प्रोफाइल बनाई गई है जो पैसे की मांग कर रहा है | उन्होंने अपने मिलने वालों से अनुरोध किया है कि वह किसी भी हाल में पैसे ना दे | उन्होंने बताया कि मामले को लेकर साइबर सेल की टीम जांच कर रही है और फेक अकाउंट बनाने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read