HomeCrimeसहारनपुर में नियुक्त गन्ना विभाग के एई योगेंद्र श्रीवास्तव के घर पड़ी...

सहारनपुर में नियुक्त गन्ना विभाग के एई योगेंद्र श्रीवास्तव के घर पड़ी डकैती

लखनऊ , संवाददाता | लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित विभूतिखंड थाना क्षेत्र के विराजखंड में सहारनपुर में नियुक्त गन्ना विभाग के एई योगेंद्र श्रीवास्तव के घर पांच बदमाशों ने मंगलवार को लगभग दो बजे रात को डकैती की | घर में घुसे बदमाशों ने सबसे पहले पत्नी और बेटी को बाथरूम के अंदर बंद कर के लाखों की डकैती की | डकैती एई योगेंद्र श्रीवास्तव की पत्नी और बेटी घर में अकेली थीं | जिन्हें बंधक बना कर डकैती डाली |

 पुलिस के मुताबिक पांच की संख्या में बदमाश थे जो दीवार फांदकर अंदर घुसे। फिर खिड़की की रेलिंग को तोड़कर अंदर गए | मां-बेटी को बंधक बनाकर लगभग चार लाख का सामान लेकर फरार हुए | डीसीपी संजीव सुमन ने बताया कि सुबह करीब आठ साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई | घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और इस केस के खुलासे का आश्वासन दिया है |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read