HomeCrimeलखनऊ में 36 सेकंड में 6 राउंड फायरिंग: जमीन विवाद पर खूनी...

लखनऊ में 36 सेकंड में 6 राउंड फायरिंग: जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल

लखनऊ, 9 अक्टूबर । चिनहट थाना क्षेत्र के मल्हौर (एमिटी यूनिवर्सिटी के पास) में आज देर रात जमीन विवाद (टिंबर की जमीन) पर दो पक्षों के बीच खूनी ठन गई। पहले गाली-गलौज और पथराव, फिर सरताज पक्ष ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से 36 सेकंड में 6 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें फायरिंग साफ दिख रही।
गोली लगने से जियाउल के बेटे सलमान को हाथ, फैज को सीने और साद को सिर में चोट लगी। पथराव में सरताज भी घायल। चिनहट पुलिस ने अभय और अमित को गिरफ्तार किया, सरताज अस्पताल में भर्ती। हथियार जब्त, अन्य फरार। सभी घायलों को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। एसपी ने कहा, “मामला गंभीर, एनएसए के तहत कार्रवाई होगी।” विवाद पुरानी जमीन डील से जुड़ा है। पुलिस ने शांति सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मार्च किया। यह घटना शहर की शांति पर सवाल उठा रही है।

Must Read