HomeUTTAR PRADESHलखनऊ में मिले 312 कोरोना संक्रमित , जेलों में तेज़ी से...

लखनऊ में मिले 312 कोरोना संक्रमित , जेलों में तेज़ी से फैल रहा है कोरोना

लखनऊ,संवाददात | उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का क़हर थमने का नाम नहीं ले रहा है | आज भी उत्तर प्रदेश ने अपने क़हर के आंकड़े को घटने नहीं दिया | कोरोना वायरस का खौफ उत्तर प्रदेश में लगातार बरसता जा रहा है, कोई दिन भी ऐसा नहीं गुजर रहा है जिसमें कोरोना वायरस की पकड़ कमजोर नजरआए | उत्तर प्रदेश में अबतक कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 70000 पार कर चुका है | यानी अबतक 70566 मरीज मिल चुके हैं | आज सोमवार को यूपी 3578 नए केस मिले जो एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों के मिलने का रिकॉर्ड है | उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में 42 ,833 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं |अब तक कुल 1456 मरीजों की मौत हो चुकी है | जबकि लखनऊ में आज भी कोरोना वायरस ने लोगों को नहीं बख्शा ,उसने आज भी लखनऊ के 312 लोगों को अपनी चपेट में लिया है | इसके अलावा प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अफसरों को अलर्ट करते हुए कहा कि जेलों में हर हाल में करोना के संक्रमण को रोका जाए | जेल में संक्रमण रोकने के लिए आज से तत्काल अस्थाई जेल बनाई जाए , इनमें नए कैदियों को कुछ समय रखने के बाद मुख्य जेल में स्थानांतरित किया जाए | फोर्स व पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाओ की दिशा में भी कार्य हो |छुट्टी से वापस आने वाले पुलिस कर्मियों की जांच की जाए सब ठीक होने पर ड्यूटी पर तैनात किया जाए| उन्होंने कहा की कोविड-19 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी संबंधित अफसर कठोर कार्रवाई करें | उत्तर प्रदेश की जेलों में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है, झांसी में 207 बलिया में 227 कैदी संक्रमित पाए गए हैं | जेल में संक्रमित कैदियों को अलग-अलग बैंरकों में रखा गया है, उन्हें स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार दवा और भोजन दिया जा रहा है | कैदियों में तेजी से फैलते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने कहा की कैदियों को कुछ समय के लिए अस्थाई जेल में रखा जाए | यही नहीं सीएम योगी ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में भी पैनी नजर रखी जाए | कंटेनमेंट जोन में पीआरडी, होमगार्ड, सिविल डिफेंस और एनसीसी के लोगों की सेवा ली जाए | जिससे सिविल पुलिस अपराध नियंत्रण कार्य में अधिक समय दे सके | हालांकि पुलिस अधिकारियों की इस पर निगरानी रहे | उन्होंने कहा कि अगर कोई नियम का उल्लंघन करता हुआ पाया जाए या कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करें तो उसकी जेल में जगह होना चाहिए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read