HomeCrimeलखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर की...

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

लखनऊ,संवाददाता | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बुधवार को बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसकर हत्या कर दी | मामला लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 14 स्थित बरौली का है | बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी | सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल दुर्गेश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | इस हत्याकांड से इलाके में दहशत व्याप्त हो गई | पुलिस ने केस से जुड़े एक आरोपी मनीष यादव को उसकी गाड़ी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है |
दुर्गेश के साथ रहने वाले एक साथी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे एक ऑडी एक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर बदमाश आए थे,जिसमे एक महिला ठाकुर भी शामिल थी, जो गोमती नगर विस्तार में रहती है | उसके साथ मनीष नाम का एक लड़का भी आया था जो दुर्गेश के साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे | सभी लोग घर में घुसे और दुर्गेश को तलाशने लगे तभी पता चला कि दुर्गेश बाथरूम में है | बाथरूम का दरवाजा खटखटाया और दुर्गेश के बाहर आने के बाद उसको पहले हाथो पैरों से मारा गया फिर सभी लोग घर के बाहर आए ,जिसके बाद उसे गोली मार दी गई | एक व्यक्ति ने बताया कि सभी अभियुक्त कार में सवार होकर आए थे | सभी ने अंदर बैठकर काफी देर तक बातचीत की बाहर जाते समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दुर्गेश को गोली मार दी गई | पुलिस को आशंका है कि रूपए के लेन देन को लेकर विवाद हुआ था | पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है | बताते चलें कि मृतक पर भी कई ऐसे मामले दर्ज हैं | प्राथमिक जांच में सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 68 लाख रूपए के लेन-देन की बात सामने आई है | वही मृतक दुर्गेश यादव गोरखपुर का हिस्ट्रीशीटर था और उसके विरुद्ध लूट ,रंगदारी, धोखाधड़ी जैसे लखनऊ और गोरखपुर में आठ से ज़्यादा मुक़दमे दर्ज हैं | 2 साल पहले उसके खिलाफ हज़रतगंज थाने में नौकरी के नाम पर ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ था |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read