HomeINDIAराष्ट्रपति द्धारा सम्मानित कथक सम्राट पुलकित नटवरलाली के मामले में गिरफ्तार

राष्ट्रपति द्धारा सम्मानित कथक सम्राट पुलकित नटवरलाली के मामले में गिरफ्तार

लखनऊ (सवांददाता) देश का जाना माना कथक सम्राट पुलकित मिश्रा उर्फ पुलकित महाराज को आज दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया | पुलकित पर आरोप है कि वो बड़े-बड़े नेताओं और मंत्रियों के साथ अपनी फोटो दिखाकर लोगों पर धाक जमाता था।
यही नहीं इसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर वीआइपी सुविधा भी ले ली थी | आरोपी राष्ट्रपति द्धारा सम्मानित भी हो चुका है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे रोहिणी सेक्टर-18 से गिरफ्तार किया है। उसके खुलासे के बाद पुलिस को कई चौंकाने वाले राज पता चले हैं। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर उसके द्धारा किए गए फर्जी कामों की सूची भी तैयार करने में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी कथक सम्राट पुलकित महाराज जब भी दिल्ली से बाहर किसी राज्य में जाता था, तो केन्द्र सरकारी की तरफ से संबंधित राज्य सरकार को एक फर्जी ईमेल भेजता था। इस फर्जी ईमेल में बताया जाता था कि राष्ट्रपति से सम्मानित देश के जाने-माने कत्थक महाराज उनके यहां आने वाले हैं।

इसलिए उन्हें राज्य अतिथि की तरह वीआइपी सुविधाएं प्रदान की जाएं। साथ ही उनके लिए वीआइपी सुरक्षा का भी बंदोबस्त किया जाए। फर्जी ईमेल को सही मानकर उसे वीआइपी सुरक्षा और सुविधा मुहैया करा दी जाती थी।

आरोपी अपने आगे-पीछे सरकारी सुरक्षा लेकर बड़ी शानों-शौकत के साथ अपना जलवा दिखता था | बताते चलें कि क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ के बाद मीडिया को सम्पूर्ण जानकारी देगी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कथक सम्राट पुलकित महाराज साहिबाबाद में डांस अकादमी चलाता था। इसके अलावा वह खुद को अलग अलग मिनिस्ट्री का बड़ा अधिकारी बताता था। आरोपी ने सीतापुर के डीएम से हाल ही में सरकारी वीआइपी सुविधा मांगी थी। उसने जिलाधिकारी को बताया था कि वह मंत्रालय का अधिकारी है। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read