HomeINDIAराम मंदिर का भूमि पूजन अशुभ मुहूर्त में किया जा रहा है...

राम मंदिर का भूमि पूजन अशुभ मुहूर्त में किया जा रहा है : दिग्विजय सिंह

 

लखनऊ,संवाददाता | कांग्रेस वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्‍य दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के संबंध में 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम को अशुभ मुहूर्त बताते हुए शिलान्यास कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुविधा के कारण अशुभ मुहूर्त में भूमि पूजन किया जा रहा है | यही नहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए सनातन धर्म की मान्यताओं को नजरअंदाज किया गया है | जिसके चलते भाजपा समेत कई नेता अस्पताल पहुंच गए हैं. उन्हें कोरोना हो गया है |
हालाँकि दिग्विजय सिंह के इस ट्ववीट के उत्तर में उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पत्रकारों से कहा कि दिग्विजय सिंह को ट्ववीट की नहीं ट्रीटमेंट की ज़रूरत है |
साक्षी महाराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह जिस तरीके से बयान दे रहे हैं, इससे साफ होता है कि उनको इलाज की सख्त से सख्त जरूरत है. क्योंकि ये पागलपन की निशानी है.|

दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजनअशुभ मुहूर्त में किया जा रहा है | बताते चलें कि दिग्विजय सिंह ने कई ट्ववीट कर राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम पर सवाल खड़े किये  हैं |

दिग्विजय ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि हिंदू धर्म की मान्यताओं को नजरंदाज करने का ही नतीजा है कि राम मंदिर के समस्त पुजारी कोरोना पॉजिटिव हो गए | इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश की मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना से निधन हो गया , उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव हैं |  गृहमंत्री अमित शाह भी संक्रमित होकर अस्पताल में भर्ती    हैं | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव हैं| कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा भी संक्रमित निकले हैं |

दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि भगवान राम करोड़ों हिंदुओं के आस्था का केंद्र हैं और हज़ारों वर्षों की हमारे धर्म की स्थापित मान्यताओं के साथ खिलवाड़ मत करिए , मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूं ,5 अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए | सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है, अपनी हठधर्मिता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए |

उन्होंने कहा ,इन हालात में क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री को क्वारंटाइन नहीं होना चाहिए ? क्या क्वारंटाइन में जाने की बाध्यता केवल आम जनता के लिए है ? प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए नहीं है ? क्वारंटाइन की समय सीमा 14 दिवस की है. मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं ? योगी जी आप ही मोदी जी को समझाइए. आपके रहते हुए सनातन धर्म की सारी मर्यादाओं को क्यो तोड़ा जा रहा है ? आपकी क्या मजबूरी है जो आप यह सब होने दे रहे हैं ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read