HomeUTTAR PRADESHमहोबा के व्यापारी की हत्या पर सियासी...

महोबा के व्यापारी की हत्या पर सियासी गलियारे मे सरगर्मी तेज़

लख़नऊ , संवाददाता | महोबा के व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने अपनी हत्या से पहले एक वीडियो वायरल कर पूर्व एसपी पाटीदार पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद इन्द्रकांत की गोली मारकर ज़ख़्मी कर दिया गया | इसी मामले में पाटीदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया | अब व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद उनके ऊपर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है|
महोबा के व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्या के बाद विपक्षी दल एक बार फिर योगी सरकार पर हमलावर हो गए हैं |
इसी बीच सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा को पुलिस ने घाटमपुर में गिरफ्तार कर लिया है | कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार आज मृतक व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी के परिजनों से मिलने के लिए महोबा जा रहे थे |
बताते चले कि बीते 8 सितंबर 2020 को झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर सदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी को गोली लगी थी| इसके बाद उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार पर गंभीर आरोप लगाए थे, इस मामले में मणिलाल पाटीदार, पूर्व एसओ देवेंद्र शुक्ला सहित 4 , लोगो पर केस दर्ज किया गया है|

Must Read