HomeINDIAभारत की बेटी शहीद डाःप्रियंका को एक छोटी सी भेंट

भारत की बेटी शहीद डाःप्रियंका को एक छोटी सी भेंट

जब देश वासियों मे ईलकशन का जोर था
बेटी पढाओ बेटी बचाओ का शोर था

लेकिन मिली जो कुरसी तो सब भेद खुल गए
मैले कुचैले चेहरे गुलाबों से धुल गए

सत्ता के लोभी देश पे धित्कार हो गए
छे साल मे करोडों बलत्कार हो गए

पढ लिख के एक बेटी जभी डाकटर बनी
घर वालों देश वालों की ऊम्मीद खिल ऊठी

पशुओं की डाकटर थी बडा उसका काम था
भारत की उस जियाली का प्रियंका नाम था

लेकिन अधर्मीयों की नज़र उस को खा गई
ये बेटी अपने ख़ून में एक दिन नहा गई

पढने का एक बेटी को इनआम ये मिला
इज्ज़त भी लूटी अर उसे ज़िदा जला दिया

हर पल जहाँ पे हिंसा की घटना घटे कोई
उस राक्षस समाज में कैसे रहे कोई

फिर यूँ हुआ पुलिस ने उन्हें गोली मार दी
ओर पापियों को उनके किये की सज़ा मिली

वो काम कर गई है तेलंगाना की पुलिस
इतिहास रच चुकी है तेलंगाना की पुलिस

एसा ही काम देश के ऐ वासियो करो
लाखों सलाम ऐसे पुलिस कर्मियों पे हो

जो दें प्रेरणा कि बलत्कार कीजिये
उनका अज़ीम आप बहिष्कार कीजिये

अज़ीम आज़मी मुम्बई

Must Read