HomePOLITICSभाजपा वाले जनता से विश्वास के साथ बोलते है झूठ :अखिलेश यादव

भाजपा वाले जनता से विश्वास के साथ बोलते है झूठ :अखिलेश यादव

लखनऊ (सवांददाता) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में दलित चेतना और युवा चेतना साइकिल रैली का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि आज कल मैं उनका भाषण नहीं सुनता उनका हाथ देखता हूँ| उन्होंने इस मौके पर कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व सपा – बसपा के गठबंधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सभाओं में किस तरह से हाथ चला रहे है| उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से समाजवादी शब्द हटा दिया गया लेकिन यह तो पूरा एक्सप्रेस वे समाजवादियों के इलाके में आता है। इस एक्सप्रेस-वे के किनारे के क्षेत्र सभी समाजवादी हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से काटा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो बलिया एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा। अखिलेश यादव ने कहा साईकिल चलाना आसान काम नहीं है। लंबी दूरी तय करने के लिए साईकल चलाना और मुशिकल है पर समाजवादी साईकल चलाना अच्छे से जानते हैं। उन्होंने कहा कि फुटबॉल में एक छोटा देश भी फाइनल खेल रहा था। इतना बड़ा सपना देखा, पर हमारी टीम क्यों नही थी। भाजपा का किसी भी ओर ध्यान नहीं है। विकास की बात हवा में करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो लगातार हमारे सभी कामों का शिलान्यास कर रहे हैं। उन लोगों ने कुछ काम किया ही नहीं तो क्या करेंगे। समाजवादी लोग तो अपनी बात पर खड़े हैं, भाजपा वाले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रचार में लगे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी लोग अगर साईकल चलाएंगे तो गुमराह करने वाले कुछ नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कितने भी फीते काट ले, सड़क हमारी ही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं कि कांग्रेस मुस्लिम की पार्टी है। मैं कहता हूं कि पार्टी भारतवासियों की होती है, न कि किसी धर्म की। देश के लोग लोग आज भी अपने बैंक खाता में 15 लाख का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा वाले जनता से विश्वास के साथ झूठ बोलते हैं। एक्सप्रेस-वे छोटा कर के बात रहे हैं कि पैसे बचा रहे हैं। मुद्दे से ध्यान हटाना भाजपा सरकार का काम है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read