HomePOLITICSबढ़ती महंगाई के विरुद्ध कांग्रेस का भारत बंद कल ,बंद में अन्य...

बढ़ती महंगाई के विरुद्ध कांग्रेस का भारत बंद कल ,बंद में अन्य राजनितिक दल भी शामिल

लखनऊ (संवाददाता )। भाजपा सरकार की ग़लत नीतियों के विरुद्ध और आगामी 2019 लोकससभा चुनाव की तैयारियों के चलते कांग्रेस ने कल भारत बंद का ऐलान किया है |ज़ाहिर है कि कांग्रेस भी बढ़ती महंगाई और आर्थिक स्थिति सहित राफेल मामले पर नहीं बोलेगी तो आखिर वो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने कहाँ तक ठहर पाएंगे |भारत बंद का एलान आज पत्रकार वार्ता में खुद कांग्रेस मुख्यालय में राज बब्बर ने किया है | इस मामले में कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी भी पीछे नहीं है | सपा ने भी सभी तहसील मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन का फैसला किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने दावा किया कि यह विरोध पेट्रोल-डीजल समेत देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ है जिसमे आम जनता का ज़बरदस्त सहयोग मिल रहा है। राष्ट्रीय लोकदल, लोकतांत्रिक जनता दल समेत कई राजनीतिक दलों ने भी सरकार के खिलाफ बंद का समर्थन किया है।
भारत बंद के सिलसिले में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राज बब्बर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है, और मोदी सरकार सिर्फ उद्योगपतियों की चिंता में है कि उनको कैसे ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कच्चे तेल के दाम घट रहे हैं तो यह सरकार क्यों देश की जनता की जेब पर महंगे तेल का बोझ डाल रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जिस तरह यह तय हो गया कि 2019 का चुनाव वर्तमान अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, उससे यह साफ है कि भाजपा को लोकतंत्र पर नहीं बल्कि चुनाव प्रबंधन पर विश्वास है।
राजबब्बर ने कहा कि देश में राफेल घोटाले पर सवाल उठाये जा रहे हैं लेकिन, भाजपा सरकार और उनके नेता सिर्फ झूठ पर झूठ बोलते चले जा रहे हैं। उन्होंने राफेल मामले में अरुण जेटली के बयानों को झूठ बताया और कहा कि जनता सब जान गई है। राज बब्बर ने कहा कि भारत बंद पर जनता का ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है और राजनीतिक दल भी आगे आ रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता अनिल दुबे ने कहा कि नेतृत्व के निर्देश पर हमारी पार्टी बंद का समर्थन करेगी। लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख महासचिव अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी पार्टी भारत बंद कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read