HomePOLITICSप्रधानमंत्री कहते हैं कि पकौड़ा बना लो और नाले से गैस जला...

प्रधानमंत्री कहते हैं कि पकौड़ा बना लो और नाले से गैस जला लो: अखिलेश यादव

लखनऊ (सवांददाता) समाजवादी पार्टी से खुद किनारा करने के बाद अपनी अलग पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव के उस बयान जिसमे उन्होंने कहा था कि उनके भाई मुलायम सिंह यादव का उनकी पार्टी और उनपर आशीर्वाद है, पर पूर्ण विराम लग गया है | बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज एक लंबे अरसे के बाद अपने बेटे तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा के समापन पर पहुंचे मुलायम सिंह यादव को आठ दिन पहले शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी से अपनी पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का प्रत्याशी तक घोषित कर दिया था ।अब मुलायम सिंह यादव को अपने बेटे के साथ देखने के बाद खुद शिवपाल सिंह समझ गए होंगे कि आने वाले चुनाव में उनकी पार्टी का क्या प्रणाम होने वाला है |

अखिलेश यादव ने आज नई दिल्ली में लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ साइकिल यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही साइकिल रैली का समापन किया। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने चुनावी बिगुल भी फूंक दिया है।

मुलायम सिंह यादव ने नई दिल्ली में अखिलेश यादव के साथ प्रोफेसर रामगोपाल यादव के साथ मंच पर आकर साबित कर दिया कि वो अपने भाई के साथ नहीं बल्कि बेटे के साथ हैं। लंबे समय से समाजवादी परिवार में मनमुटाव की खबरें आ रही थी। आज नई दिल्ली में पार्टी कार्यक्रम में मुखिया अखिलेश यादव के साथ ही उनके पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा राम गोपाल यादव भी मौजूद रहे।

मंच से मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मेरी इच्छा है कि समाजवादी पार्टी कभी बूढ़ी न होने पाए ये सदैव आगे बढ़ती रहे। इस दौरान मुलायम सिंह ने लड़कियों और महिलाओं को पार्टी की मुख्य धारा में शामिल करने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि नोट बंदी से कितना काला धन वापस आ गया। देश में पचास हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। देश में जीएसटी और नोटबंदी ने हजारों कारखाने और व्यापार बंद करा दिए। इसके बाद भी देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि पकौड़ा बना लो और नाले से गैस जला लो।

अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी सरकार ने अकेले यूपी में दो लाख लोगों को नौकरी दी जिसे नहीं दे पाए उनकी मदद की। लड़कियों की पढऩे में मदद की। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी जवानों के हाथ में होगी। अखिलेश ने कहा कि इस सामाजिक न्याय और विकास यात्रा में नेता जी के आने से जो ऊर्जा हमें मिली है वो बयान नहीं की जा सकती। अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी लोहिया और अम्बेडकर के दो पहियों पर चलने वाली साइकिल है. मैंने अपनी पत्नी को पहले ही लोकसभा में भेज दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read