HomeUTTAR PRADESHपूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाए जाने की फ़र्ज़ी खबर से दुकानों पर...

पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाए जाने की फ़र्ज़ी खबर से दुकानों पर लगी भीड़

वीकेंड लॉकडाउन ही लागू रहेगा :अपर मुख्य सचिव(गृह) अवनीश कुमार अवस्थी

लखनऊ,संवाददाता | उत्तर प्रदेश में आज पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाए जाने की खबर ने दुकानदारों और लोगों के चेहरों पर मायूसी बिखेर दी | दिनभर अटकलों और अफवाहों का बाजार गर्म रहा | लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता के इस भरम को दूर करते हुए बताया, यूपी में 31 जुलाई तक वीकेंड लॉकडाउन ही लागू रहेगा | प्रदेश के अपर मुख्य सचिव(गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने पूर्ण लॉकडाउन लगाने की बातों को सिरे से खारिज कर दिया है |

उन्होंने आज (बुधवार) को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, किसी प्रकार का कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है | 14 जुलाई को जारी वीकेंड लॉकडाउन के आदेश के मद्देनज़र सिर्फ शनिवार व रविवार को ही लॉकडाउन रहेगा | दरअसल आज सोशल मीडिया पर प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन किये जाने के बावत कई पोस्ट सामने आई थीं , जिसके बाद ये हवा लखनऊ ही में नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में चलने लगी थी , पर अपर मुख्य सचिव गृह ने स्पष्टीकरण देते हुए इस अफवाह को ख़ारिज कर दिया है |

प्रदेश में हर हफ्ते शनिवार ओर रविवार को होने वाले लॉकडाउन के तहत यूपी सरकार ने 14 जुलाई को गाइडलाइंस जारी कर दी थी | यह लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा | इसके चलते सभी सभी मॉल, बाजार व दफ्तर बंद रहेंगे और इसमें प्रत्येक शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5.00 बजे तक संपूर्ण प्रदेश में सभी आवश्यक सेवाओं, शासकीय कार्यालय और बैंकों को छोड़कर बंदी रहेंगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read