HomeUTTAR PRADESHनए कृषि क़ानून के विरोध में भारत बंद पर मिला जुला...

नए कृषि क़ानून के विरोध में भारत बंद पर मिला जुला असर, दुबग्गा मंडी में 3 करोड़ का नुकसान

लखनऊ,संवाददाता | नए कृषि क़ानून के विरोध में भारत बंद का मिला जुला असर देखने को मिला है |कहीं किसानों ने ट्रेनों को रोका तो कहीं सरकारों के विरुद्ध भीड़ लगाकर जमकर नारेबाजी की | हालाँकि की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कृषि कानून के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के तहत नवीन दुबग्गा फल व सब्जी मंडी किसान आंदोलन के समर्थन में पूरी तरह बंद रही | मंडी के अंदर पूरी तरह सन्नाटा छाया हुआ रहा |बताते चलें कि दुबग्गा सब्जी मंडी से प्रदेश के छह जिलों में सब्जियां सप्लाई की जाती हैं | स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक उनका 3 करोड़ का कारोबारी नुकसान हुआ है | आढ़तियो का कहना है कि किसानों द्वारा दुबग्गा सब्जी मंडी बंद की गई है, अगर किसान सब्जी मंडी बंद कर देंगे तो हम बेचेंगे क्या? उन्होंने नुकसान होने पर कहा कि किसानों की समस्या हमारी समस्या है और सरकार को इसके समाधान के लिए जल्द ही कोई रास्ता निकालना चाहिए |

किसान आंदोलन को लेकर आज भारत बंद का राजधानी लखनऊ के कई व्यापारी संगठनों ने समर्थन करते हुए सड़क पर उतरने का एलान किया था ,जिसमे वो सफल भी रहे | वहीँ लखनऊ के विधानभवन में समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह, सुनील सिंह साजन, वासुदेव यादव,आशु मलिक, राजपाल कश्यप और आनंद भदौरिया ने लखनऊ विधान भवन में धरने पर बैठकर किसानों के आंदोलन का समर्थन किया |

दरअसल देशव्यापी किसान आंदोलन के तहत भारत बंद के दौरान सुबह और सोमवार की रात में ही जिले के सपा और कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया था | यही नहीं कई लोगों को पुलिस ने उनके घर से निकलने पर रोक लगा दी थी |मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में आम आदमी को कोई परेशानी न हो |साथ ही उन्होंने जबरन दुकान बंद करवाने वालों पर सख्ती के निर्देश भी दिए हैं | अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री का साफ़ निर्देश है कि भारत बंद के दौरान जबरन दुकान-प्रतिष्ठान को बंद करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए | उनके इस आदेश के तहत हज़ारों लोगों पर करवाई भी की गई है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read