HomeUTTAR PRADESHदीपावली से पूर्व हस्तशिल्प कला कारीगरों की योगी ने की प्रशंसा

दीपावली से पूर्व हस्तशिल्प कला कारीगरों की योगी ने की प्रशंसा

लखनऊ, संवाददाता | आगामी 14 नवंबर को पड़ने वाले त्यौहार दिवाली के अवसर अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्प कला कारीगरों की प्रशंसा करते हुए कि प्रदेश के सभी जनपद अपनी हस्तशिल्प कला के लिए सम्पूर्ण दुनिया में प्रसिद्ध हैं |

बताते चलें कि मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ की जरदोजी हो या कढ़ाई, या फिर गोरखपुर का टेराकोटा या बनारस की रेशमी साड़ी अथवा सभी अपनी अपनी नायाब कारीगरी से लोगों का मन मोह लेते हैं | सीएम योगी ने कहा कि आइए, इस दीपावली में अपने सम्बन्धियों का मन इन्हीं स्थानीय शिल्प की भेंट से मोह लें | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दीपावली लोकल के वोकल का संदेश दिया है |

मुख्यमंत्री ने इस दीपावली पर स्थानीय वस्तुओं और स्थानीय उत्पादों का उपभोग करने पर अधिक बल दिया है | उन्होंने कहा कि हमारे आसपास बनी हुई चीज़ें कला और महत्व दोनों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हैं | इसलिए लोकल में बने हुए सामान में हमें बढ़कर योगदान देना चाहिए |

Must Read