HomeUTTAR PRADESHदर्शन करने आए 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 लोग गंभीर...

दर्शन करने आए 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 लोग गंभीर रूप से घायल

लखनऊ,संवाददाता | उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में स्थित सती अनुसूया रोड पर झूरी नदी पुल पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा होने से जहाँ तीन महिलाएं समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वही 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | यात्री जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश से चित्रकूट दर्शन करने आए थे |

सती अनुसूया रोड पर झूरी नदी पुल के नीचे यात्रियों से भरा ट्रैक्टर पलटने से तीन महिलाएं समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई | जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए |
घटना की जानकारी मिलते ही नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कर्वी भेजा गया |

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर जहाँ दुःख व्यक्त किया है वहीँ मृतकों के परिजनों को 2 -2 लाख रूपए का दिए जाने का एलान किया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read