HomeCrimeग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता सहित तिहरे हत्याकांड का आरोपित लखनऊ से...

ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता सहित तिहरे हत्याकांड का आरोपित लखनऊ से गिरफ्तार

लखनऊ(संवाददाता) पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेहद सक्रिय सुंदर भाटी गिरोह के एक सदस्य ने बदले की भावना के चलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी भाजपा नेता शिव कुमार सहित तीन लोगों की दो वर्ष पूर्व रेकी करके ग्रेटर नोएडा में सनसनी खेज हत्या कर दी थी | साज़िशकर्ता ,आरोपी अमन यादव आज लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया |

एसपी पश्चिम विकास चंद्र के अनुसार अमन यादव को कैसरबाग स्थित जी थ्री होटल से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शिव कुमार के भाई योगेश जी थ्री होटल में ही ठहरे थे, जहां आरोपित कमरा लेने पहुंच गया। योगेश का आरोप है कि अमन यादव उनकी हत्या की साजिश रच रहा था। एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक आरोपित अमन यादव के पास एक फार्च्यूनर कार, एक लाइसेंसी असलहा और 29 कारतूस बरामद किया गया है। कैसरबाग कोतवाली में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की गई है।

एसएसपी पश्चिम के मुताबिक सोमवार को अमन जी थ्री होटल में ठहरने गया था। वहां पर रुके योगेश ने अमन को देखकर डायल 100 को फोन कर जानकारी दी। गिरफ़्तारी के बाद अमन ने बताया कि 2004 में उसके पिता की हत्या शिव कुमार ने ही कराई थी और उसे दुर्घटना का रूप दे दिया था। अमन अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता था और उसी रंजिश में उसने शिव कुमार की हत्या की साजिश रची थी।अमन यादव का एक भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। वर्तमान में वह अलीगढ में तैनात है। शिव कुमार यादव की हत्या में पुलिस उसकी भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है। पुलिस और एसटीएफ की टीम इस हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें अभी भी अनिल भाटी सहित और दो अन्य शार्प शूटर फरार हैं, जिन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।अमन यादव ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए अनिल भाटी को दस लाख रुपए सुपारी दी। इनमें से अनिल भाटी को 6 लाख रुपयों की एडवांस किश्त दी गई थी। इसके बाद सबने मिलकर पूरी योजना बनाई और 16 नवंबर को धर्मदत्त शर्मा की रेकी पर शार्प शूटर नरेश तेवतिया और दो साथियों ने इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या में पिस्टल का प्रयोग किया गया था।
बताया गया कि भाजपा नेता के पिता की भी हत्या हुई थी। वहीं होली के दिन एक सड़क दुर्घटना में अरुण के पिता की जान चली गई थी। अरुण को शक था कि उसके पिता की मौत के पीछे भाजपा नेता का हाथ है, जिसके कारण वह उनसे रंजिश मानता था। शिव कुमार तब भाजपा युवा मोर्चा, नोएडा के महानगर संयोजक थे।
एएसपी पश्चिम के मुताबिक अमन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। बताया जा रहा है कि अमन यादव दरोगा अमित यादव का साला है।
बताते चलें कि ग्रेटर नोएडा के बहलोलपुर गांव निवासी भाजपा नेता शिव कुमार यादव, उनके चालक बली नाथ व निजी सुरक्षाकर्मी रईसपाल की 16 नवंबर 2017 को हैबतपुर गांव के पास हत्या कर दी गई थी। स्थानीय पुलिस ने एसटीएफ की मदद से वारदात का राजफाश किया था।
तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता अरुण यादव निवासी बहलोलपुर गांव नोएडा, धर्मदत्त उर्फ सोनू निवासी बुलंदशहर व शूटर नरेश तेवतिया निवासी जारचा गौतमबुद्धनगर को सबसे पहले गिरफ्तार किया था। इसके बाद कुख्यात सुंदर भाटी के भाई सहदेव व भतीजे अनिल को भी शामली से गिरफ्तार किया गया था। घटना में शामिल शूटर अमर सिंह गाजियाबाद से पकड़ा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read