HomeUTTAR PRADESHकोरोना वायरस ने लखनऊ को कर दिया बेहाल

कोरोना वायरस ने लखनऊ को कर दिया बेहाल

लखनऊ,संवाददाता | उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के तेवर बिगड़ते ही जा रहे हैं ,प्रतिदिन कोरोना वायरस लोगों को अपनी ज़द पर लेता जा रहा है और रोज़ प्रदेश वासियों में दहशत पैदा कर रहा है | हालाँकि उत्तर प्रदेश में अगर कोरोना कहीं पर क़हर बरसा रहा है तो वो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है | लखनऊ में आज भी जहाँ कोरोना वायरस ने 363 लोगों को अपना निशाना बनाया वहीँ 6 लोगों के जीवन पर पूर्ण विराम लगा दिया है |
लखनऊ में अबतक 4090 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा सेंचुरी मार चुका है | आज संपूर्ण उत्तर प्रदेश में 3840 मामले सामने आएं हैं जबकि आज की तारीख तक उत्तर प्रदेश में 89048 मरीज़ संक्रमित पाए जा चुके हैं | हालाँकि 51354 मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं |
जबकि 36037 मरीज़ अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं ,जिनका उपचार चल रहा है | इसके अलावा उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना से 1677 लोगों की मौत हो चुकी है | कल प्रदेश भर से 93381 जांच नमूने लिए गए थे ,जबकि अबतक कुल 2418809 मरीज़ों की जाँच की गई   है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read