HomeUTTAR PRADESHकिसान आंदोलन को दबाने की साज़िश पर भाजपा पर ज़बानी प्रहार

किसान आंदोलन को दबाने की साज़िश पर भाजपा पर ज़बानी प्रहार

लखनऊ ,संवाददाता | किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भूल गए हैं कि जितना दबाओगे उससे ज़्यादा आवाज़ आपके अत्याचार के खिलाफ उठेगी | उन्होंने भाजपा पर अरूप लगाया कि वो किसानों का आंदोलन शीघ्र खत्म करना चाह रही है | कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को अपने ट्वीट पर लिखा कि किसान आंदोलन का कवर कर रहे पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उन पर मुकदमे किए जा रहे हैं | कई स्थानों पर इंटरनेट बंद कर दिए गए हैं | भाजपा सरकार किसानों की आवाज को कुचलना चाहती है | लेकिन वह भूल गए हैं कि जितना दबाओगे उससे ज्यादा आवाज आपके अत्याचार के खिलाफ उठेंगी |
एक अन्य ट्वीट पर भाजपा सरकार को सलाह देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों को f.i.r. कर धमकाने का चलन बहुत ही खतरनाक है | लोकतंत्र का सम्मान सरकार की मर्जी नहीं बल्कि उसका दायित्व है | खौफ का माहौल लोकतंत्र के लिए जहर के समान है | भाजपा सरकार ने वरिष्ठ पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों को धमकाने के लिए f.i.r. करके लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर दिया है | गणतंत्र दिवस पर हुई ट्रैक्टर परेड के बाद किसान हिंसा से जहां किसान आंदोलन टूट सा गया था वहीं भाजपा सरकार पर इसकी साजिश का आरोप लगाया गया है | भाजपा सरकार लगातार किसान आंदोलन तोड़ने में लगी है, इससे नाराज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा द्वारा किसान को बदनाम करने की साजिश से किसान बहुत हताश है |

 

 

 

Must Read