HomeINDIAउत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों में राष्ट्रीय जन विकास पार्टी का...

उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों में राष्ट्रीय जन विकास पार्टी का विस्तार ज़ोरों पर

लखनऊ, संवाददाता।राष्ट्रीय जन विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय अपनी पार्टी का विस्तार अब उत्तर प्रदेश के अलावा विहार ,दिल्ली ,छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र ,राजस्थान , उत्तराखंड जैसे राज्यों में भी करने की तैयारी में हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि अभी हाल में छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी कृष्ण कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य का प्रदेश अध्यक्ष और महाराष्ट्र राज्य में कमलेश जाधव को महाराष्ट्र राज्य का प्रदेश सचिव , रजनीश झा को महाराष्ट्र प्रदेश का प्रवक्ता,अनिल जोकदंड को महाराष्ट्र राज्य का प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रेश दुबे की अध्यक्षता में लगातार कमेटी के गठन की प्रक्रिया का विस्तार करने के लिए प्रदेश में पदाधिकारियों का चयन तेजी के साथ किया जा रहा है जिसमें पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार सिंह की देखरेख में सुल्तान पुर जिले के ब्रजेश कुमार गौड को सुल्तान पुर जिलाध्यक्ष, बादा जिले के सूरज तिवारी को जिला सक्रिय सदस्य ,महोबा जिले के अंकित सिंह को जिला सक्रिय सदस्य, सतीश को महोबा जिले का जिला सक्रिय सदस्य के पद पर चयन कर सभी पदाधिकारियों का परिचय पत्र जारी किया ।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय ने उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चन्द्रेश दुबे को उनके उनके कार्य कुशलता को देखते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों को सुचारू रूप से कार्य करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read