HomePOLITICSइतिहास से अंजान भाजपा सांसद हरिओम पांडेय ने कहा देश में रेप,...

इतिहास से अंजान भाजपा सांसद हरिओम पांडेय ने कहा देश में रेप, आतंकवाद और मॉब लीचिंग के लिए मुसलमानों की आबादी है ज़िम्मेदार

लखनऊ (सवांददाता) उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से भाजपा सांसद हरिओम पांडेय ने आज देश में रेप, आतंकवाद और भीड़ हिंसा की घटनाओं के लिए मुसलमानों की बढ़ती आबादी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मुसलमानों पर खुले तौर पर उंगली उठाते हुए कहा कि अगर मुस्लिमों की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण नहीं किया गया तो एक दिन ऐसा आएगा जब भारत के अंदर पाकिस्तान देखने को मिलेगा। भाजपा सासंद ने कहा कि ‘देश के मुस्लिम आज शरियत अदालत बनाने की मांग कर रहे तो आने वाले समय में वह अपने लिए एक अलग और एक नए पाकिस्तान की मांग करेंगे। इससे पहले इसी तरह का विवादित बयान राजस्थान के अलवर में भीड़ हिंसा के शिकार अकबर खान मामले में राजस्थान के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी द्वारा दिया गया था, जिसमे अपने तथ्यात्मक रूप से गलत बयान देने पर वो घिर गए थे। उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह हुमायूं जब मौत की आगोश में थे तो उन्होंने बाबर को अपने पास बुलाकर कहा था कि यदि हिंदुस्तान पर राज करना है, तो तीन चीजों का ख्याल रखना गाय, ब्राह्मण व महिलाएं। इनका अपमान हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं कर सकेगा। इस बयान को लेकर पांडेय इस लिए भी चर्चा में आ गए है क्योकि हुमायूं को उन्होंने बाबर का पिता कहा है उनके इस बयान से साफ हो गया है कि उन्हें इतिहास का बिल्कुल ज्ञान नहीं है| क्योकि सही तथ्य यह है कि भारत के पहले मुगल सम्राट बाबर हुमायूं के पिता थे। हुमायूं के मरने से 25 साल पहले बाबर की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि सभी देशों के धर्म व आस्था के विषय का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे याद दिलाना चाहते हैं कि मुस्लिम बादशाहों ने कभी गोहत्या की अनुमति नहीं दी। कट्टर औरंगजेब के समय गोहत्या पर पाबंदी थी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में कानून को हाथ में लेने की किसी को भी इजाजत नहीं है। रकबर खान की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस रकबर की मौत पर राजनीति कर रही है। इधर, कांग्रेस ने कहा है कि तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर लोगों को बरगलाना भाजपा की पुरानी आदत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read