HomeCITYअली यूथ काउंसिल की जानिब से शायरे अहलेबैत मुनीर आलम के इसाले...

अली यूथ काउंसिल की जानिब से शायरे अहलेबैत मुनीर आलम के इसाले सवाब की मजलिस आज

लखनऊ, 12 जून। मशहूर व मअरूफ शायरे अहलेबैत मुनीर आलम मुनीर लखनवी के इसाले सवाब के लिए आज शाम 7:30 बजे इमामबाड़ा राजा झाऊलाल बैतूलमाल, ठाकुरगंज लखनऊ में मजलिस का इनएकाद किया गया है । इस मजलिस को आली जनाब मौलाना आगा अख्तर जॉन खिताब फरमाएंगे।
यह मजलिस अली यूथ काउंसिल के जानिब से आयोजित की जा रही है। मजलिस का आगाज़ तिलावत ए कलामें पाक से होगा, जिसके बाद शोअराए कराम बारगाहे अहलेबैत अलैहिस्सलाम में मंजूम नजरानए अकीदत पेश करेंगे। जिसके बाद मौलाना मजलिस को खिताब फरमाएंगे । मजलिस के बाद अंजुमन हाए मातमी दस्ते नौहा ख्वानी वा सीना ज़नी करेंगे ।
अली यूथ काउंसिल ने तमाम मोमेंनीन से मजलिस में कसीर तअदाद में शिरकत किए जाने की गुजारिश की है।

Must Read