HomeUTTAR PRADESHअयोध्या में किसानों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष बाराबंकी में...

अयोध्या में किसानों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष बाराबंकी में गिरफ्तार

लखनऊ ,संवाददाता | अयोध्या में किसानों से मिलने जा रहे काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने बाराबंकी में रोककर हिरासत में लिया गया है |
लल्लू का आरोप है कि सरकार किसानों के साथ भेदभाव करके किसी को 70 लाख बीघा तो किसी को 10 लाख रुपया बीघा का मुवावजा दे रही है ,जो किसानों के साथ अन्याय है |
ऐसा भेदभाव किसानों के साथ धोखा है सभी किसानों को समान दर से भुगतान हो , नही तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी | उन्होंने कहा कि किसानों के हक के लिए लाठी भी खायेंगे और जेल भी जाएंगे |
हिरासत में लिए जाने के दौरान बाराबंकी पुलिस और काँग्रेस अध्यक्ष के बीच तीखी बहस भी हुई |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read