HomeUTTAR PRADESHअयोद्ध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये रामलला के दर्शन

अयोद्ध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये रामलला के दर्शन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से  योगी ने किया विचार विमर्श

 

लखनऊ,संवाददाता | मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटों के दौरान बाराबंकी, बलरामपुर ,गोंडा और रामनगरी मिलाकर चार जिलों का दौरा कर लिया है | खबर लिखे जाने तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम नगरी, अयोध्या में में ही उपस्थित थे | सूत्रों के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में पहले जिला अस्पताल का निरीक्षण किया , जिसके बाद वो सर्किट हाउस रवाना हो गये | यहाँ पर उन्होंने अयोध्या के विकास कार्यों के साथ-साथ कोविड-19 तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा की | उन्होंने अयोध्या में दर्शन-पूजन के साथ ही राम मंदिर के निर्माण कार्यों का जमीनी सतह पर निरीक्षण किया | मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण के लिए जाती तौर पर ग्यारह लाख रुपए का दान भी दिया | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने अयोध्या दौरे पर कोविड-19 के साथ ही विकास कार्य और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक की | सर्किट हाउस में लगभग एक घंटा चली इस बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मणिराम दास की छावनी गए , जहां पर उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से विचार विमर्श किया | यही नहीं उन्होंने जहाँ रामलला के दर्शन किये वहीँ इस मौके पर रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्रदास से मुलाक़ात की | आचार्य सत्येंद्रदास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रामनामी भेंट कर उनका स्वागत किया | राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भेंट की और इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन पूजन किया | बताते चलें कि अयोध्या के विकास कार्यों को लेकर सर्किट हाउस में आयोजित बैठक करीब एक घंटा तक चली | उन्होंने अधिकारियों तथा सांसद व विधायकों से राम मंदिर निर्माण की तैयारियों को लेकर चर्चा की | बैठक में पांचों विधायक और सासद लल्लू सिंह भी उपस्थित थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read