HomeCITYसपा कार्यकर्ताओ ने किया कलेक्टेªट के बाहर प्रदर्शन पुलिस ने खदेड़ा

सपा कार्यकर्ताओ ने किया कलेक्टेªट के बाहर प्रदर्शन पुलिस ने खदेड़ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन का आज कार्यक्रम आयोजित किया था इसी कड़ी में लखनऊ के कलेक्ट्रेट में समसजवादी पार्टी हज़ारो कार्यकर्ता पहुॅचे और कलेक्ट्रेट के अन्दर घुसने की कोशिश करने लगे तो वहा पहले से सुरक्षा मेमुस्तैद भारी पुलिस बल ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ को बाहर ही रोक लिया इस दौरान वहा मौजूद पुलिस के अधिकारियो और सपा के कार्यकर्ताओ मे तीखी बहंस भी हुई पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कार्यकर्ताओ पर हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां भी फटकारी। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज सपा के तमाम नेता सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य भवन गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच सपाइयों ने बेरिकेडिंग को तोड़ कर परिसर में घुसने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस हरकत मे आई और अन्दर घुसने का प्रयास कर रहे सपा के कार्यकर्ताओ को खदेड़ दिया । बताया जा रहा है िकइस दौरान समाजवादी पाटभर्् के कई कार्यकर्ता मामूली तौर से चोटिल भी हो गए। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे सपाईयो ने अधिकारियो को अपनी मांगो से सम्बन्धित ज्ञापन सांैप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read